बांका, मार्च 22 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सैनचक पंचायत के नपकीटीकर (धर्मधरा), गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में अध्यात्म की गंगा बह रही है । कथा सप्ताह के छठे दिन कथावाचक ओंकेश जी महाराज ने राम हनुमान मिलन का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि रावण द्वारा सीता माता के हरण किए जाने के बाद जब श्री राम और लक्ष्मण उनकी तलाश करते हुए भटकते-भटकते ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंच गए। श्रीराम और लक्ष्मण को देख वानरराज को उन पर संदेह हुआ और दोनों की पहचान करने के लिए वानरराज सुग्रीव ने हनुमान जी को बुलाकर कहा कि उनके वन में दो अत्यन्त तेजस्वी युवक भटक रहे हैं। पता लगाइए वह कौन हैं, कहीं उन्हें बालि ने हमें मारने के उद्देश्य से तो नहीं भेजा। हनुमान जी ने श्रीराम और लक्ष्मण के बारे में पता करने के लिए साधू रूप धारण किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.