नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री राम सेवक सभा नैनीताल में रविवार को सुबह चीर बंधन के साथ रंग डाला गया और सभा के लोगों की ओर से रंगोली बनाई गई। लाल, नीला, पीला, केसरिया, सफेद सहित कुल 7 रंगों के प्रयोग से रंगोली बनाई गई। इस दौरान पंडित भगवती प्रशाद जोशी ने पूजा संपन्न कराई और बताया कि आज सात बजकर 45 मिनट से रंग पढ़ गया है और कल सुबह तक रंग पड़ेगा। चीर बंधन के लिए पद्म का पेड़ प्रयोग में लाया जाता है। यह पौंधा पवित्र मन जाता है और धार्मिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। इस पेड़ में जो कपड़े बांधे जाते हैं वह हर परिवार की समुदायिकता को प्रकट करते हैं। रंगोली बनाने में हीरा रावत, भीम सिंह कार्की, मुन्ना पंत, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, चिराग बिष्ट और बिमल चौधरी ने सहयोग दिया। इस दौरान प्रो. ललित तिवारी, मनोज साह, जगदीश बवाड...