प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। यमुना पर रामसेतु निर्माण के लिए सेतु निगम ने नगर निगम से दस्तावेज मांगा है। सेतु निगम की ओर से एक पत्र नगर निगम को भेजा गया है, जिसमें रामसेतु बनाने का उद्देश्य और यमुना किनारे धार्मिक व पर्यटन स्थलों का ब्योरा देने के लिए आग्रह किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि नगर निगम की ओर से सभी ब्योरा सेतु निगम को जल्द भेजा जाएगा। पिछले शनिवार को महापौर ने लखनऊ में आयोजित 'महाकुंभ-2025 एक्सपीरियंस शेयरिंग वर्कशॉप में प्रयागराज में यमुना पर तैरते रामसेतु और अंतर्राराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय निर्माण का मुद्दा उठाया था। प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने रामसेतु के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया था। महाकुम्भ नगर के अरैल स्थित सर्किट हाउस में रामसेतु और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.