सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। नुमाइश कैंप स्थित लाल द्वारा देवपुरम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब ध्यानपुर से पधारे 1008 राम सुंदर दास महाराज मंदिर परिसर पहुंचे। महाराज के आगमन पर पूरा प्रांगण बावा लाल दयाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से महाराज का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे हुई, जहां राम सुंदर दास महाराज ने सर्वप्रथम भक्तों को नाम दान दीक्षा प्रदान की। इसके पश्चात विधि-विधान से संत निवास का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीर्वाद दिया। सुबह से ही महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जिले के अलावा चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी, हरिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.