जामताड़ा, अप्रैल 5 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के घांटी-बड़बहाल गांव स्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रामचरितमानस परायण कथा सत्र में शुक्रवार को राम विवाह की कथा सुनाई गई। पंडित सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि राम और सीता का विवाह ब्रह्मा और शक्ति के मिलन का प्रतीक है। भगवान राम और लक्ष्मण जब जनकपुरी की गलियों से गुजरे, तो उनकी सुंदरता और मोहक छवि से हर कोई प्रभावित था। लोग कतारबद्ध होकर उनकी एक झलक पाने और पुष्पवर्षा करने के लिए खड़े थे। महर्षि विश्वमित्र का आशीर्वाद लेकर राम और लक्ष्मण जनकपुर का भ्रमण करने निकले। दोनों भाइयों की सुंदरता और तेजस्वी छवि की चर्चा पूरे जनकपुर में होने लगी। फूलवारी का प्रसंग सुनाते हुए शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा लेकर फूल लेने बगीचे में गए। उसी समय सखियों के साथ माता सीता भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.