संभल, अप्रैल 27 -- श्री सांई लोक कॉलोनी में चल रही श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हुआ। समापन के दिन कथा व्यास ने श्री राम सीता के विवाह का मनोहारी वर्णन किया। जिसे सुनकर सभी भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास शिवशंकर भारद्वाज ने बताया कि राजा जनक अपने दरबार में पुत्री सीता के स्वयंवर का आयोजन करते हैं। जिसमें वह शर्त रखते हैं कि जो भी भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता का विवाह किया जाएगा। यह घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में पहुंचते हैं। आयोजन में गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। अनेक राजा- महाराजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। फिर गुरु की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ा देते हैं। धनुष टूटने के बाद सीता प्रभु श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.