रामपुर, सितम्बर 24 -- श्रीराम और सीता मइया के जन्म लेते ही अवध और जनकपुरी में उल्लास छा गया। दोनों जगह उत्सव सा माहौल पैदा हो गया। वहां की प्रजा जश्न में डूब गई और इसके साथ ही रामलीला का पंडाल जय सियाराम के उद्घोषों से गूंज उठा। रोचक मंचन से दर्शक रोमांचित हो उठे। नगर में सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा की ओर से चल रहे रामलीला में सोमवार को दूसरी रात राम व तीन भाइयों के जन्म के साथ सीता व रावण जन्म प्रसंग का मंचन किया गया। झांसी के नाट्यकारों ने दिखाया कि भगवान विष्णु पापांत के लिए धरती पर अवतरित होते हैं। महल में राम के तीन भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। राम के जन्म लेते ही अवध में उल्लास छा गया। आसमान से देवी-देवता फूल बरसाने लगे। उधर, राजा जनक के यहां पुत्री सीता का जन्म होते ही खुशियां छा जाती हैं। लंका में रावण के जन्म का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.