बस्ती, अप्रैल 30 -- नगर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर थानाक्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर हुई हत्या में दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि फुलवरिया निषाद गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान राज निषाद से गांव लड़कों से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर विनोद, संतोष, अरबी लाल पुत्रगण राजू और राजू पुत्र वासदेव लाठी-डंडा लेकर राज निषाद के घर पहुंच गए थे। आरोप है कि राज निषाद के नहीं मिलने पर इन लोगों ने उनके पिता 55 वर्षीय राम सजन को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। एसओ देवेंद्र सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.