अमरोहा, सितम्बर 16 -- जोया। क्षेत्र के हसनपुर कलां गांव में चल रहे श्रीआदर्श रामलीला समिति के रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन राम विवाह, जनकपुरी में कन्यादान और मंथरा-कैकेई संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम विवाह की झांकी के दौरान दर्शकों ने जयकारों के साथ श्रीराम और सीता माता के विवाह का उत्सव मनाया। इसके बाद मंथरा के छलपूर्ण वचनों और कैकेई के भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को रामायण की कथा में डुबो दिया। मंथरा और कैकेई के बीच हुए संवाद के दृश्य से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गांव और आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह पंवार, ग्राम प्रधान प्रवीण कपासिया, महेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.