बिहारशरीफ, नवम्बर 19 -- राम विवाह महोत्सव 25 को, प्यारेपुर और पुरैनी में जोर-शोर से चल रही तैयारी स्थानीय लोगों में उत्साह, समितियां जुटी मंच निर्माण में पावापुरी, निज संवाददाता। 25 नवंबर को राम विवाह महोत्सव होगा। इसके लिए पावापुरी, प्यारेपुर और पुरैनी के साथ पूरे जिले में जोर-शोर तैयारियां चल रही हैं। दोनों जगहों पर कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांवों के मुख्य मार्गों, मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के साथ ही सजावट और मंच निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को राम विवाह महोत्सव में आने वाले भक्तों के लिए सारी व्यवस्था क जा रही है। पुरैनी राम ठाकुरवाड़ी के पुजारी जयमंगल शरण जी महाराज ने बताया कि स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस बार भव्य आय...