कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- आदर्श नगर पंचायत करारी की रामलीला में शनिवार की रात राम विवाह तथा राम कलेवा की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। चारों भाइयों के विवाह की लीला के समय पूरा परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों का सुंदर अभिनय देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। लीला प्रसंगों के मुताबिक, धनुष यज्ञ के बाद जनकपुरी में विवाह की तैयारी तेज हुई। विवाह की सूचना अयोध्या भेजी गई। राजा दशरथ बरात लेकर जनकपुर पहुंचे। राजा जनक की ओर से बरात की अगवानी की गई। राम का सीता, भरत का मांडवी, लक्ष्मण का उर्मिला तथा शत्रुघ्न का श्रुतिकीर्ति के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ। राम विवाह के बाद राम कलेवा की लीला मंत्रमुग्ध करने वाली रही। स्व. राधेश्याम मोदनवाल के बेटे पप्पू मोदनवाल, पिंटू मोदनवाल व संदीप मोदनवाल ने परंपराग तरीके से राम कलेवा की रस्म...