मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। बुद्धिविहार पर्यटन का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां बनाई जा रही भव्य राम वाटिका की दीवारें भी श्रीराम की जीवन चरित्र की गाथा बयां करती हुई नजर आएंगी। राम वाटिका में 65 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति रिकॉर्ड 45 दिन में स्थापित की जा चुकी है। इस वाटिका में मूर्ति के साथ साथ रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों को दिखाते हुए 44 विशालकाय पैनल भी लगाए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि पश्चिम यूपी में भगवान राम और उनके जीवन चरित्र को आम जन मानस तक सरलता से पहुंचाने वाला ये अनोखा प्रयास होगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के अगस्त दौरे में हनुमान वाटिका की सराहना के बाद ही शहर में श्री राम वाटिका की भूमिका तैयार हो गयी थी। बीते 18 महीने से चल रहे सांस्कृत...