बलरामपुर, मार्च 21 -- श्रीराम कथा सादुल्लाह नगर, संवाददाता। घुसवा मार्ग पर आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय कथा के चौथे दिन कथा व्यास बाल विदुषी पायल वैष्णव ने राम वनवास व सूर्पनखा प्रसंग का वर्णन किया गया। उन्होंने श्रीराम कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। बाल विदुषी पायल वैष्णव ने भगवान राम के 14 वर्ष वनवास, माता सीता और लक्ष्मण के साथ उनके संघर्ष एवं सूर्पनखा के साथ हुई घटना का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान राम के वनागमन, निषादराज से उनकी मित्रता और भरत मिलाप जैसे प्रसंगों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूर्पनखा प्रसंग में लंका के असुर राजा रावण की बहन सूर्पनखा पंचवटी में भगवान राम पर मोहित हो गईं और विवाह का प्रस्ताव रखा। राम ने विनम्रता से इंकार किया और लक्ष्मण से पूछने का सुझाव दिया। लक्ष्मण ने भी प्रस्ताव अस्वीकार किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.