लखीसराय, जनवरी 1 -- कजरा,एक संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में "राम लला मूर्ति " के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर पीरी बाजार के शिवनगर गांव में पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल, पाकड़ और फलदार वृक्ष आम के पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरणविद नवीन निराला ने किया। नवीन निराला ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को चलाना आवश्यक है। इसी से पर्यावरण संतुलन संभव है। अन्यथा प्राकृतिक ऑक्सीजन की भारी किल्लत होगी। कृत्रिम ऑक्सीजन भी नहीं मिल सकेगी। जीने के लिए कृत्रिम ऑक्सीजन पीठ पर लेकर चलना होगा। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भगवान श्रीराम के स्मरण में पौधारोपण कार्यक्रम पुनीत कार्य है। पेड़- पौधे परोपकारी होते हैं। वृक्ष मानव से कुछ लेते नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.