देवरिया, मई 31 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड नं. दो पिपरा नाजिर से राम-लक्ष्मण जानकी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के लिए शु्क्रवार को भव्य कलश यात्रा को निकली। जयकारा लगाते सैकड़ों श्रद्धालु गांधी चौक से अस्पताल गेट, भरौली वार्ड हरैया वार्ड होते नाजिर पिपरा होते नदावर स्थित छोटी गण्डक के तट पर पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। कार्यक्रम के आयोजक स्वामीनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल रहे। कथा वाचिक साध्वी नीलेश शास्त्री ने बताया कि यज्ञ शनिवार से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। जिसमें संगीतमयी रामायण पाठ एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों को श्रवण कराया जाएगा। यज्ञ का समापन 9 जून को विशाल भंडारे के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...