उरई, अक्टूबर 24 -- जालौन। संवाददाता जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार चौथी बार नवीन गल्ला मंडी परिसर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डां दुर्गेश कुमार के आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें राम राज्याभिषेक एवं भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश पांडेय, एसपी डा. दुर्गेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा एमपी सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम का तिलक कर व माल्यार्पण कर राज्याभिषेक किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से संदेश दिया की बुराई पर अच्छाई के इस पर्व का संदेश लें और जीवन में बुराइयों को त्...