उत्तरकाशी, अक्टूबर 3 -- श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित श्री रामलीला का मंचन राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन नगर क्षेत्र में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने राम के जयकारों के साथ स्वागत किया। रामलीला मैदान में बीते 16 दिनों से रामलीला का मांचन किया जा रहा था। शुक्रवार को रामलीला मंच से शुरू हुई शोभा यात्रा शुरू हुई। यात्रा रामलीला मंच से कोर्ट रोड़ होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची। वहां विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा पुन: रामलीला मंच पर पहुंची। इसके बाद हवन पूजन के साथ मंच पर लंका विजय से लौटे श्रीराम का राज्यभिषेक कर उन्हें आयोध्या का राजपाट सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन में नृत्य कर उत्सव मनाया गया।...