कन्नौज, अक्टूबर 12 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के एक निजी प्रतिष्ठान पर रविवार को समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सपाईयों ने राम मनोहर लोहिया के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाजंलि देते हुए उनके बताए रास्तो पर चलने का संकल्प लिया। सपा नेता अवनीश यादव ने बताया कि स्व.लोहिया एक सच्चे देशभक्त के साथ ही समाज सुधार थे। उन्होने भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव किया। हम सभी उनके बताए रास्तो पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर रामाधा राजपूत, बिट्टू सिद्दीकी, अंशू गुप्ता, सुखेन्द्र यादव, केपी राजपूत, मेराज खान, राजीव यादव, राहुल राठौर समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंद...