रांची, जनवरी 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को बेड़ो प्रखंड अंतर्गत लमकाना गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लमकाना गांव स्थित देवी मंडप से लमकाना, डुमरदोन एवं हुटरी गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। पुजारी प्रभात पाठक की अगुवाई में यजमान विनय उरांव अपनी पत्नी मालती देवी सहित राजा लाल, प्रिया देवी, संदीप लाल, शिवानी देवी, दिलीप लाल, रूपा देवी, राजेश बड़ाइक व लक्ष्मी देवी, विजय बड़ाइक व मालती देवी, छेदी बड़ाइक, सुनीता देवी, भजेश बड़ाइक एवं रायमुनि देवी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अनु...