नई दिल्ली, जनवरी 28 -- यूपी ने धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। वहीं यूपी आने वाले पर्यटकों के लिए राम मंदिर, रामलला का दरबार पहली पसंद बना हुआ है। पर्यटन विभाग द्वारा जारी वर्ष 2024 के आंकड़े बताते हैं कि 2023 की तुलना में अयोध्या 10.68 करोड़ पर्यटक अधिक पहुंचे। इसके अलावा काशी, मथुरा और प्रयागराज आने वाले पर्यटकों की संख्या भी खासी बढ़ी है। दर्शन और भ्रमण के लिए प्रदेश में 2024 में 65 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। खास बात यह है कि विदेशी सैलानियों की आमद भी इस दौरान बढ़ी है, जो करीब 23 लाख रही। पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़े दर्शाते हैं कि यूपी के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। खास बात यह है ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.