संवाददाता, जनवरी 25 -- भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से प्रारंभ हुई ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा "अयोध्या से शिखर" का प्रथम पड़ाव शनिवार को पूरा हो गया। हरियाणा हिसार के पर्वतारोही नरेंद्र व उनके सहयोगियों ने एवरेस्ट पर लहराई गयी राम मंदिर के शिखर की धर्म ध्वजा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय को कारसेवक पुरम में सौंपा। इसके साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश के सातों शिखरों पर लहराई जाने ध्वजा को राम मंदिर की प्रदर्शनी में रखवाने का आग्रह किया। इसके पहले ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। पर्वतारोही नरेंद्र ने बताया कि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि सनातन चेतना को ऊंचाईयों पर पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि इस धर्म ध्वजा को भारत के सातों पर्वतीय शिखरों पर लहराया जाएगा। इस यात्रा का संयोजन राज पुरोहित मधुर ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.