बागपत, अप्रैल 29 -- शहर के गांधी रोड पर राम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथा व्यास पवन शास्त्री द्वारा कथा में राम भारत मिलाप का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए परिसर में उपस्थित श्रद्धालु प्रसंग को सुनकर भावुक हो गए। कथा के सातवें दिन कथा व्यास पवन शास्त्री द्वारा राम भारत प्रसंग का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। बताया कि आज की कथा का प्रसंग भरत के त्याग, राम के प्रति उनके प्रेम और अयोध्या के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रस्तुत कर रहा है। जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के लिए अयोध्या से जाते हैं तो भरत उन्हें चित्रकूट में मिलते हैं। भरत अपने भाई राम से अयोध्या वापस लौट चलने की प्रार्थना करते हैं और राज्य संभालने के लिए कहते हैं। लेकिन राम पिता के वचन का पालन करने के लिए अयोध्या लौटने को मना कर देते हैं। वह अपने लौट कर आने तक राज्य चलाने की जिम्मे...