बरेली, मार्च 12 -- राम बारात, होली एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस की तैयारियां जारी हैं। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य की निगरानी में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का मॉकड्रिल किया गया और शाम को एसपी सिटी मानुष पारीक ने राम बारात के रूट का निरीक्षण कर आयोजकों से वार्ता की। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस की टीमों ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पानी की बौछार करके खदेड़ दिया। मॉकड्रिल के दौरान कोई भी विवाद होने पर फोर्स की तैनाती का भी अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एंटी राइट गन, 12 बोर पंप एक्शन गन, टीयर गैस गन और आंसू गैस के गोले समेत अन्य दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया। इसमें पांच एडिशन एसपी, 13 सीओ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.