प्रयागराज, नवम्बर 26 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को तीनों मंडलों से अक्तूबर 2025 के लिए चयनित 14 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। आगरा कैंट के लोको पायलट राम प्रकाश सिंह और सहायक लोको पायलट राजू सिंह कुशवाहा को संयुक्त रूप से माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का संरक्षा पुरस्कार दिया। इनके अलावा घनश्याम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, कुलदीप सिंह, जय शंकर चौरसिया, जितेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, अंजली परमार, सैयद आफताब अहमद, दीपक कुमार चौरसिया, अमन कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा सम्मानित हुए। वरिष्ठ पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि चार अक्तूबर को आगरा छावनी स्टेशन पर ट्रेन नंबर 11841 एक्सप्रेस के प्रवेश करते ही लोको पायलट को दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने अलर्ट जारी किया। जांच में पता चला कि एक्सल बॉक्...