फैजाबाद, फरवरी 15 -- अयोध्या। भजन संध्या स्थल के मंच से भगवान राम पर आधारित भजनों की मधुर प्रस्तुति ने परिवेश भक्तिमय कर दिया। आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकार दुर्गेश सक्सेना ने ''गाईये गणपति जगवंदन से अपने प्रस्तुति की शुरुआत किया। इसके बाद सियाराम हरे सियाराम हरे, भजन बिना चैन न आए जैसे रामभजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयोजन में किया गया था। दूसरी प्रस्तुति में अवधी व बुंदेलखंडी लोकगायन की शैली में जौनपुर से आए फौजदार सिंह ने आल्हा-उदल, मलखान व पृथ्वीराज चौहान की वीरता का लयबद्ध बखान किया। अंतिम प्रस्तुति जादूगर राजेश पाल की रही। संचालन विश्व प्रकाश रुपन ने किया। मौके पर संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक, व्यवस्थापक वैभव मिश्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी...