संवाददाता, मार्च 28 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने रामनवमी मेला की तैयारियां शुरू कर दी है। आधिकारिक रूप से रामनवमी मेला का शुभारम्भ वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदनुसार 30 मार्च से हो जाएगी। फिर भी परम्परा के मुताबिक मुख्य भीड़ सप्तमी के पर्व से आने लगती है। फिर भी यह धारणा राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले की थी। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन मेला जैसी ही स्थिति बनी रही और प्रयागराज के महाकुंभ में जिस प्रकार का जन सैलाव उमड़ा, वह जन संख्या के विस्फोट की तरह है। ऐसी परिस्थिति में भीड़ को लेकर कोई भी अनुमान लगाना जल्दबाजी ही होगी। यही कारण है कि तीर्थ क्षेत्र ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दर्शन मार्ग पर कारपेट (कालीन) बिछाई जाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.