बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। धर्मनगरी बड़ागांव में रविवार को राम नवमी पर देवी दुर्गे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के जरिए स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रामनवमी पर्व पर बड़ागांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय से हुआ। बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी ओर सुभाष त्यागी ने किया। यात्रा में देवी दुर्गे के साथ ही भगवान शिव-पार्वती, भगवान गणेश, हनुमान, भगवान राम समेत ईष्ट देवों की दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल रही। कई स्थानों पर यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और मां दुर्गे की आरती उतारी। यात्रा में नंदी पर सवार भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.