दरभंगा, सितम्बर 21 -- दरभंगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सुंदरपुर छठी पोखर के प्रांगण में मोहल्लावासियों की ओर से आम सभा आयोजित की गई। इसमें पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। इसके साथ ही इस वर्ष के लिए नई समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष राम नंदन महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव लालटून यादव, उप सचिव अविनाश सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी व उप कोषाध्यक्ष राजीव रंजन झा बनाए गए। संरक्षक एवं निगरानी समिति के रूप में विवेक कुमार झा, प्रमोद यादव एवं सुनील महतो हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.