उरई, दिसम्बर 25 -- पड़री। कोंच के पड़री गांव स्थित तला वाली माता के पास रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन कलाकारों ने रामलीला का शानदार मंचन किया। विधायक ने मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पूजन किया। प्रभु श्रीराम दरबार की आरती उतारी गई। मौजूद लोगों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए। भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए मंगल गीत का गुणगान किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक अंकित राज ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन जनवरी तक चलेगा। विधायक ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाते है और रामचरित मानस हमें धर्म और मर्यादा में रहते हुए दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए प्रेरित करती है। मंच संचालक योगेंद्र सिंह, सुशील, सुरेंद्र, संतोष, यशवंत सिंह, रामकुमार, कौशल किशोर, राजा बाबू, अंकुश, शैलेंद्र,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.