मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट की तरफ से आयोजित राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने श्री राम जानकी विवाह का प्रसंग सुनाकर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कथा का आरंभ सुबह पूजन से किया गया। यजमान सुनील शर्मा एवं शालिनी शर्मा रहे। कथा में श्रद्धालु बराती बनने के लिए सज धज कर आए और उपहार भी लाए। सायं कथा व्यास ने जैसे ही विवाह का प्रसंग सुनाया। सभी झूमने लगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह, सुनील शर्मा, हृदयेश सिंह, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, सुधांशु कौशिक, दीपक गुप्ता, विवेक पांडे, जूही माथुर, गीता शर्मा, जूही शर्मा, सुप्रीत सिंह, छाया गुप्ता, अजू पांडे, सीमा गुप्ता, बीना सिंह, शिखा शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...