छपरा, दिसम्बर 20 -- मशरक में राम-जानकी मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण 24 व 26 दिसंबर को मुआवजा कैंप लगाने का दिया निर्देश छपरा/मशरक नगर प्रतिनिधि/ एक संवाददाता। जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत राम-जानकी मार्ग परियोजना के निर्माण कार्य और भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मढ़ौरा, एनएचएआई छपरा के पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मशरख, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी मशरक और थानाध्यक्ष मशरक उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर मुआवजा भुगतान में तेजी लाना और निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाना रहा।निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि मुआवजा भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.