गाजीपुर, अप्रैल 11 -- सैदपुर। नगर के पक्का घाट स्थित श्री राम जानकी मन्दिर में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का कार्यक्रम शुभारंभ होगा। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ के पूर्व शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से रामलीला स्टेज के मैदान से कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही कथा प्रवचन रोजाना शाम 3.30 से 6.30 तक किया जायगा। भागवत कथा आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रीराम जानकी मन्दिर पक्का घाट द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा, कथा वाचक भगवताचार्य लालजी महराज, श्रीधाम हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा होगा। जिसमें भागवत महात्य श्री शुक्र देव चरित्र और देव व्यास जी का मोह निवारण, भीष्म चरित्र, परीक्षित जन्म, शुकागमन, विदुर चरित्र, ध्रुव चरित्र, श्री वामन अवतार, श्री राम अवतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, बाल चरित्र, गोवर्धन पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.