दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। रामबाग स्थित राम जानकी मंदिर के संस्थापक जानकी रामदास जी ने सात सदस्यों की न्यास समिति का गठन किया है। उनके गुरुभ्राता एवं उनसे मंत्र दीक्षित शिष्यों की इस नवगठिति समिति का विधिवत निबंधन निबंधन कार्यालय, लहेरियासराय में संबद्ध पदाधिकारी के समक्ष संपन्न हुआ। ब्रह्मलीन बंगाली बाबा के आप्त शिष्य प्रो. जयशंकर झा न्यास के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। धर्मेंद्र कुमार झा उपाध्यक्ष, समीर कुमार सचिव, जानकी नंदन झा सह सचिव, निर्मला अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा इन्द्रासन देवी सदस्य के रूप में रामकुटी के नाम से प्रसिद्ध इस आश्रम में चल रहे सभी आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों को विस्तार देते हुए व्यापक सामाजिक उद्देश्यों के लिए भी कार्य करेंगे। रविवार सुबह नौ बजे से यहां दादा गुरु सीताराम दास ओंकार नाथ जी महाराज की 133वीं जयंती पर चल...