पूर्णिया, सितम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रजनी चौक से ततमा टोली की तरफ जाने वाली सड़क स्थित राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजन पर भव्य मेला का आयोजन होता है। शहर का यह पूजन स्थल भव्य पूजन और मेले के लिए सुविख्यात है। मंदिर समिति के संत मुरारी दास बताते हैं यहां परिसर में स्थापित राम जानकी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। यहां वर्ष 1983 में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरु की गई। यह पूजन पहले खुले पंडाल में होता था। बाद के दिनों में यहां मंदिर स्थापित की गई। अब इस मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूप स्थायी तौर पर स्थापित है। नीचे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थायी तौर पर स्थापित है। इनके अलावा दूसरी तल्ले पर प्रथम शैल्य पुत्री से लेकर अष्टम महागौरी तक की प्रतिमा स्थापित है। जबकि इसी के दक्षिण भाग में विष्ण...