शामली, सितम्बर 19 -- जलालाबाद। जलालाबाद मे चल रहे रामलीला महोत्सव में श्रीराम जन्म और शंकर लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होते ही पूरी अयोध्या में हर्ष छा जाता है, चारों ओर जय-जयकार होने लगती है। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न के जन्म के साथ अयोध्या नगरी में खुशियां झूम उठीं। प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के दर्शन को सभी लालायित हो उठे। भगवान भोलेनाथ कैलाश से श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या नगरी दौड़े चले आते हैं। प्रभु के दर्शन को इतने ललायित थे कि उन्होंने मदारी का रूप बना लिया। उनके मन में भाव था कि किसी भी तरह से प्रभु के दर्शन करें। प्रभु के दर्शन कर भोलेनाथ आनंदित हो उठे और नृत्य करने लगते हैं। भगवान शंकर की लीला को देख रामलीला का मंचन देखन आए श्रद्धालु आनंदित हो उठी रामलीला परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.