बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- श्री श्याम सखा युवा मंडल द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर सराफा बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक कृष्णि विजय कृष्ण महाराज ने राम जन्मोत्सव, कृष्ण अवतार व नंद महोत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपस्थित भक्त झूम उठे और जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथावाचक कृष्णि विजय कृष्ण महाराज ने श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए बताया कि जब अधर्म, अत्याचार और अन्याय अपने चरम पर थे, तब प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर पुत्र रूप में अवतार लिया। उनके जन्म के साथ ही पूरी अयोध्या नगरी में आनंद की लहर दौड़ गई। कथा के इस प्रसंग पर उपस्थित भक्तजन राम जन्म हुआ, राम जन्म हुआ" के गीतों पर झूम उठे। महिलाएं ढोलक-झांझ बजाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.