भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में हुआ। शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख बिनोद कुमार, आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्रधानाध्यापक सुमंत कुमार, महापौर बसुंधरा लाल, डॉ. प्रीति शेखर व डॉ रोमा यादव समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर सम्मेलन की शुरुआत की। महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि समय बदल गया है। बेटा-बेटी में अंतर को भुलाकर हम सभी को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूक होने की जरूरत है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. रोमा यादव ने महिला सशक्तीकरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.