भागलपुर, मई 3 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम कथा जीते जी को तारती है। राम नाम अविनाशी है। प्रभु राम ने खुद राम से बड़ा उनके नाम को कहा है। जीवन का आधार ही राम नाम है। पंच तत्व की शक्तियां राम के नाम में विद्यमान हैं। यह बातें चंपानगर के तुलसी मिश्रा लेन स्थित महावीर मंदिर परिसर में मां कामाख्या की उपासक कथा वाचिका देवी मीरा किशोरी जी ने शुक्रवार को कही। वे प्रयाग राज उत्तर प्रदेश से नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन में पहुंची हैं। कथा के पूर्व सुबह महावीर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में प्रयागराज से पधारे नीरज स्वरूप जी और कथा वाचिका देवी मीरा किशोरी ने महादेव का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात महिलाओें ने कलश में जल भरा। इसके पश्चात दोनों संत शोभायात्रा के साथ प...