बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को छाया चौराहे पर एक दिवसीय उपवास के साथ धरना दिया। धरने में पहुंचे सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि राम के नाम पर मोदी सरकार देश को गुमराह कर रही है। देश को आजादी दिलाने वाले अहिंसावादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से मनरेगा जैसी महत्वपूर्णं योजना का नाम बदलकर किसानों मजदूरों, मजलूमों के अधिकरों का हनन कर रही है। जिसमें उनके तमाम अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के आवाहन पर छाया चौराहा के निकट चहलारी नरेश प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास कांग्रेसियों ने रखते हुए धरना दिया। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने म...