प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- प्रतापगढ़। विकास भवन के पीछे दौलतपुर गांव में चल रही सार्वजनिक रामकथा में व्यास सीतराम नाम शरण ने श्रद्धालुओं को राम चरित के बारे में बताया। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि राम का नाम लेने पर पापों का पहाड़ शरीर से निकल जाता है वह फिर से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाता, जिससे जीवन शुद्ध व पवित्र हो जाता है। इसलिए समय निकालकर राम का नाम लेना चाहिए। इस अवसर पर राज तिवारी, पवन शर्मा, सार्थक पांडेय, कैलाश नाथ पांडेय, गया प्रसाद पांडेय, राम प्रसाद, सुरेश पांडेय और सौरभ शुक्ल ने कथा व्यास का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.