विकासनगर, अक्टूबर 30 -- श्रीराम सेवा मंडल सेलाकुई की ओर से गुरुवार से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा से पूर्व सेलाकुई में नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। निगम रोड स्थित बाउन बीघा में आयोजित की जाएगी। कलश यात्रा में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या मे राम भक्त मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश धारण कर भक्ति संगीत और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण किया। राम नाम के जयघोष से क्षेत्र का प्रत्येक मार्ग धर्म और आस्था से गूंज उठा। कलश यात्रा शिव मंदिर सेलाकुई से शुरू होकर हरिपुर, निगम रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। सेवा मंडल के सदस्य योगेश शर्मा ने बताया कि राजन महाराज के पावन मुखारविंद से यह श्रीराम कथा गुरुवार से सात नवंबर तक आयोजित की जा रही है। कथा के माध्यम से भक्तगण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.