हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। लोहरियासाल तल्ला स्थित कालिका कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा में विशेष रूप से हनुमान जी के चरित्र का अद्भुत वर्णन किया गया। व्यास ने श्रीराम की महिमा और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों पर प्रकाश डाला गया। काम, लोभ और अहंकार के विनाश की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। हवन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सुमिरन करते हुए अपने-अपने घरों को प्रस्थान किया। कार्यक्रम में कैप्टन सोबन सिंह भड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.