कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रामनवमी को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के इलाके में राम और हनुमान के जयकारे लगने लगे हैं। शहर के हर चौक् एवं चौराहे पर तोरण द्वार से सज चुका है। जिसके कारण पूरा परिक्षेत्र भक्तिमय हो गया है। रामनवमी को लेकर पूरे जिले में धार्मिक उत्साह परवान पर है। रविवार को रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है और श्रद्धालु अंतिम तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटे हैं। वहीं वासंतिक नवरात्र के तहत शनिवार को महाअष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां का खोइछा भरा, जो कि पारंपरिक रूप से सुख, समृद्धि और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.