भभुआ, जून 9 -- रात में 11 बजे 34 तो दिन में 10 बजे 40 डिग्री रहा कैमूर का तापमान हवा की रफ्तार भी 7-15 किमी. प्रतिघंटा थी, तीखी धूप ने किया परेशान पांच सौ गज की राह तय करने पर राहगीरों के सूखने लग रहे हैं हलक 44 डिग्री अधिकतम तापमान सोमवार को रहा (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में रात और दिन के तापमान में सिर्फ 10 डिग्री का अंतर देखा गया। रविवार की रात 11:00 बजे 34 डिग्री तापमान था। जबकि सोमवार को दिन में 10:00 बजे 40 तापमान था। हालांकि सोमवार की भोर 4:00 बजे 31 डिग्री तापमान नोट किया गया। लेकिन, दिन में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होकर 44 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह 9 बजे 32, 11 बजे 40, 12 बजे 41, एक से दो बजे तक 42 और इसके बाद 44 डिग्री तापमान पहुंच गया। हालांकि कैमूर में 9 से 11 जून तक 44 डिग्री तापमान रह...