आगरा, दिसम्बर 8 -- शहर के नदरई गेट माल गोदाम रोड स्थित शनि मंदिर के समीप संचालित कासगंज रसोई के माध्यम से अटेवा ने रविवार को शहीद शिक्षक राम आशीष की पुण्यतिथि पर असहाय निर्धन लोंगों को भोजन कराया। इस दौरान शहीद राम आशीष को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि इस दौरान सभी पेंशनविहीन साथियों ने पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि राम आशीष की पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में लाठीचार्ज में मृत्यु हो गयी थी, तब से अटेवा कासगंज सहित पूरे प्रदेश में अटेवियन सात दिसंबर को राम आशीष की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। रविवार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस दौरान राधा प्यारी रावत, सुमन कुरील, सरिता राजपूत, विनीता यादव, दिलीप यादव, मलिखान सिंह पाल, उ...