औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- औरंगाबाद के गेट स्कूल खेल मैदान में युवा शक्ति मंच के तत्वावधान में गुरुवार की रात रामोत्सव नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका स्वती मिश्रा की राम धुन पर लोग यहां भक्ति में डूब गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू, लोजपा के वरीय नेता प्रमोद कुमार सिंह, औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, स्वर्णजीत सिंह आदि ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में कई लोगों को यहां सम्मानित भी किया गया। स्वाति मिश्रा ने छठ गीत से लेकर राम की भक्ति वाले गाने गाकर लोगों को भक्ति के सागर में गोता लगा दिया। उग हे ए दीनानाथ.. कांच ही बांस के बहंगिया सहित कई छठ ...