मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- हरसिद्धि। स्थानीय रामेश्वर महावीर इवनिंग डिग्री कॉलेज हरसिद्धि पूर्वी चंपारण को शैक्षणिक सत्र 2025-29 से स्थाई मान्यता प्राप्त हो गई है। यह मान्यता स्नातक कला एवं वाणिज्य संकायों के अंतर्गत विभिन्न 19 विषयों में मिली है। इस कॉलेज को मान्यता मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बिहार सरकार के संयुक्त सचिव अमित कुमार पुष्पक ने बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुल सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अधीन एवं राज्यपाल सचिवालय द्वारा निर्गत परिनियम के आलोक में राज्य सरकार द्वारा रामेश्वर महावीर इवनिंग डिग्री कॉलेज हरसिद्धि पूर्वी चंपारण को कला एवं वाणिज्य संकायों के अंतर्गत विभिन्न 19 विषयों में शैक्षणिक सत्र 2025-29 से स्नातक स्तरीय स...