मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद-2025 आयोजित की जाएगी। युवा संसद के आयोजन को लेकर सोमवार को कॉलेज में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री ने की। प्राचार्य ने कहा कि हमारे महाविद्यालय को इस आयोजन के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने चयन किया है। इस आयोजन के लिए हमें क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार का पत्र प्राप्त हो गया है। इस आयोजन में सहयोगी के रूप में नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि इस आयोजन में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के 18 से 25 वर्ष के छात्र-छात्राओं को भाग लेने की सूचना दी जा रही है। इसमें 5000 युवाओं को एक मिनट का विकसित भारत विषय पर वीडियो बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.