प्रयागराज, जुलाई 17 -- फाफामऊ। सिंगारपुर के रहने वाले रामेंद्र पटेल को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है। गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने रामेंद्र पटेल को विश्वहिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया। साथ में उमेश त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष डॉ. रमापति त्रिपाठी, अमित मिश्रा को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, बंशी लाल पासी को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...