अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रामा देवी धर्मशाला खाली कराने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय नागरिकों व उसमें रहने वाले लोगों ने विरोध कर दिया। जेसीबी लेकर पहुंची नगर निगम की टीम के आगे महिलाएं बैठ गई। अंखड भारत हिन्दू सेना के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। कहा कि नगर निगम भीषण सर्दी में लोगों को बेघर करने में जुटा है। लोगों के विरोध के बाद नगर निगम की टीम वापस लौट आई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि रामा देवी धर्मशाला जर्जर हालात में है। हाईकोर्ट ने उसके ध्वस्तीकरण को आदेश दिया है। धर्मशाला में रहने वाले 60 से 70 फीसदी लोग छोड़कर जा चुके हैं और कुछ लोग ही रह रहे हैं। शुक्रवार को टीम वहां पर ध्वस्तीकरण के लिए गई थी, लेकिन लोगों ने कहा ठंड में कहां जाएंगे। दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.